शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुलतान आब्दी)–शहीद -ए-आजम सरदार भगत सिंह की 115 वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।तदोपरान्त आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज गुप्ता ने कहा कि इंकलाब जिंदाबाद के उद्घघोषक क्रान्तिकारी भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ मोर्चा लिया और देश की आजादी की खातिर हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। उनका बलिदान नौजवानों को सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देता हैं।
गोष्ठी में राजकुमार सेन अमीर चंद आर्य, सोहन तिवारी ,अनिल रिछारिया, अफसर खान, संजीव राठौर, हजरत खान, सुधीर सिंह, मंसूर अली, गौरव त्रिपाठी, रोवेश खान, मनीष, रशीद मंसूरी,आदि ने विचार व्यक्त किए।
संचालन शाहरुख खान ने किया और आभार गौरव कंचन ने किया।