June 24, 2025

झांसी नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही पूरा महानगर मां के जयकारों से गुंजायमान हो गया

 झांसी नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही पूरा महानगर मां के जयकारों से गुंजायमान हो गया

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–बुंदेलखंड की प्राचीन काली मां की प्रतिमा जब छोटा खटकियाना मेवाती पुरा में जब विराजमान हुई तो मां के जय कारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया हर कोई जय काली जय काली जय दुर्गे जय अम्बे की भक्ति में लीन नज़र आ रहा था।

नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान,शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों – महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और महाकाली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिनके नाम और स्थान क्रमशः इस प्रकार है नन्दा देवी योगमाया (विंध्यवासिनी शक्तिपीठ), रक्तदंतिका (सथूर), शाकम्भरी (सहारनपुर शक्तिपीठ), दुर्गा(काशी), भीमा (पिंजौर) और भ्रामरी (भ्रमराम्बा शक्तिपीठ) नवदुर्गा कहते हैं। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Bureau