August 9, 2025

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

कलेक्ट्रेट में लगी पीएम के कृतित्व, व्यक्तित्व पर चित्र प्रदर्शनी, बनी आकर्षण का केंद्र

लखीमपुर खीरी/उत्तर प्रदेश:(चांद मियां)– विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले, मां भारती के अनन्य उपासक प्रखर राष्ट्रभक्त, ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के प्रणेता, आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, अन्त्योदय के लिए समर्पित, स्नेहिल अभिभावक व मार्गदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 23 सितम्बर तक कलेक्ट्रेट परिसर में लगी छाया चित्र प्रदर्शनी का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार/ सांसद अजय मिश्र टेनी ने प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह की मौजूदगी में अवलोकन किया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी आमजन, छात्र-छात्राओं विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यन्त लाभकारी है। छाया चित्र प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न विकासोन्मुखी एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का विवरण अत्यन्त सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। जिसके अवलोकन से आमजनमानस उपयोगी जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Bureau