मैनपुरी के गणितज्ञ रत्नेश शाक्य प्रतापगढ़ में हुए सम्मानित

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:–अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की बैठक प्रतापगढ़ के लीलापुर में स्थित गौतम बुध्द पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।
जिसमें अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा जी के साथ विद्यालय संचालक विवेक कुशवाहा, विद्यालय प्रबंधक हरिनाथ मौर्या जी, राज्यविधि अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार राजेश बहादुर मौर्य जी, जिला महासचिव महेश मौर्य जी, मनोज मौर्य जी, पासी समाज जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सरोज जी, प्रदीप यादव जी आदि ने गणितीय महासूत्रों, संख्या बटे शून्य तथा शून्य बटे शून्य की खोज करने हेतु गणितज्ञ रत्नेश शाक्य का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमित मौर्य निराला, आशीष मौर्य, विजय कुमार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप मौर्या जी , राम खेलावन मौर्या जी के साथ साथ लीलपुर क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा जी ने किया।