June 24, 2025

जनपद में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

 जनपद में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौरव प्रकाश ने बताया कि जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दि. 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अपराधिक, विद्युत, जल, दूरभाष एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों में तथा श्रम एवं पारिवारिक वादों में संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह-वाद, उपभोक्ता फोरम वादों, चकबंदी वादों, मध्यस्थ प्रकरणों, नगर पालिका, नगर निगम टैक्स वसूली मामलों आदि को नियत व निस्तारित करने पर बल दिया जाएगा तथा नियत वादों की सूची प्रेषित करने हेतु सभी सम्बिन्धों को निर्देशित किया गया है।

Bureau