June 22, 2025

बूथों पर दस्तक

 बूथों पर दस्तक

30मई को मोदी सरकार के 8वर्ष होंगे पूरे
एबीसी फार्मूला 2024 हो रहा तैयार
कमज़ोर प्रदर्शन बूथों को तलाशने की तैयारी
सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर 30 मई से 14 जून तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर ‘बूथो पर दस्तक ‘ देने की तैयारी में पूरी तरह भाजपा इकाई जुट गई है, जिसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों और अभियान प्रमुखो ने अभियान की तैयारी के लिए रूप रेखा तैयार की।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता और पदाधिकारी आने वाले अभियानो को सफल बनाने में अभी से जुट जाएं। केंद्र में मोदी सरकार 30 मई को अपना 8वर्ष पूरा करने जा रही है।यह बातें भाजपा मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने कही। भारतीय जनता पार्टी 30मई से लेकर 14 जून तक ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसको सफल बनाने की ज़िम्मेदारी हम सब की है और हमें इसको सफल बनाने के लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 4जून को किसान मोर्चा विधानसभाऔ में वृक्षारोपण और तालाब की सफाई,5जून को महिला मोर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेनेटरी पैड वह विटामिन की गोली का वितरण,6जून को अनूसूचित जाति मोर्चा विधानसभा स्तर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और गरीब बस्तियों में स्वाच्छता अभियान 7जून को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नगर पालिका व टाऊन एरिया के वार्डो में स्वाच्छता अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करेगी ।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार हर तारीख पर अलग -अलग टीम को अपना कार्य करते हुए 1जून से 14जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलेएगा, जिसमें कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के पत्रक को घर-घर पहुंचाएंगे। भाजपा युवा मोर्चा 7 से 13 जून के बीच विकास तीर्थ बाइक रैली आयोजित करेगा 21जून को प्रत्येक मंडल में योग दिवस मनाया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर रही है। लोकसभा चुनाव में पताका फहराने के लिए बूथों पर जोर दिया जा रहा है। 25 मई से 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी ऐसे बूथ की लिस्ट तैयार करेगी, जिसमें 4 चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को कम वोट मिले और वहां पर कमजोर हो गए इनमें दो लोक सभा और दो विधानसभा चुनाव शामिल हैं।कमजोर बूथ के लिए एबीसी फार्मूला तैयार किया जा रहा है।

Bureau