March 15, 2025

जिले में आयोजित लोक अदालत में 162748 वादों का हुआ निस्तारण।

 जिले में आयोजित लोक अदालत में 162748 वादों का हुआ निस्तारण।

रामपुर/उत्तर प्रदेश:(आफाक अहमद खान)–विधिक सेवा प्राधिकरण, नई-दिल्ली एवं विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद रामपुर में मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री दीपक वर्मा द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अचल सचदेव अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ और पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार शुक्ला की उपस्थिति में “न्याय वाटिका” में राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर शुभारंभ किया।


इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अचल सचदेव, द्वारा 04 वादों का निस्तारण कर 173207 का समझौता कराया गया।


श्री सैयद सरवर हुसैन रिजवी, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, जनपद रामपुर द्वारा 53 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें परिवार को टूटने से बचाया एवं पति-पत्नी को एक दूसरे से माला डाल कर प्यार से रहने को समझा कर घर भेजा गया।


कु० आराधना रानी, पीठासीन अधिकारी, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, द्वारा मोटर दुर्घटना प्रातिकर के 70 वादों का निस्तारण कर घायलों/मृतकों के आश्रितों को मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में रू0 30482000 दिलाये एवं 23 अन्य प्रकृति के वाद का निस्तारण कर घायलों / मृतकों के आश्रितों को 4111667 रुपए दिलायें।


श्री वेद प्रकाश वर्मा, अपर जिला जज, न्यायालय स०-1 द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। श्री संजीव कुमार तिवारी, अपर जिला जज (एससी एसटी एक्ट) द्वारा 08 वादों का निस्तारण कर रू0 4000 अर्थदण्ड के रूप में प्राप्त कियें।
श्री प्रभु नारायण पाण्डेय, अपर जिला जज, न्यायालय स0- 2 द्वारा 02 वादों का निस्तारण कर रू0 500.00 अर्थदण्ड के रूप में प्राप्त किए।


श्रीमती नीलू मोघा, विशेष न्यायाधीश (पॉकसो एक्ट) द्वारा 01 वाद का निस्तारण कर रू0 500अर्थदण्ड के रूप में प्राप्त कियें। श्री अमित वीर सिंह, अपर जिला जज, विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट) द्वारा 389 वादों का निस्तारण कर 121000 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। श्री आलोक दूबे, अपर जिला जज, न्यायालय स० 4, द्वारा 01 फौजदारी एवं 02 बैंक वसूली के वाद का निस्तारण किया गया। श्री सुरेन्द्र कुमार राय, अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया।


कु० रश्मि रानी, अपर जिला जज / त्वरति न्यायालय द्वारा 01 वादों का निस्तारण कर 500 रुपये अर्थदण्ड वसूला। श्री शमीम अहमद अंसारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा फौजदारी के 970 वादों का निस्तारण कर अर्थदण्ड के रूप में रू0 331010 प्राप्त कियें। श्री सत्येन्द्र सिंह, सिविल जज (प्रवर वर्ग) द्वारा 21 सिविल के वादों का निस्तारण किया गया।


श्री निशान्त मान, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामपुर द्वारा 897 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थ दण्ड के रूप में रू0 120250-00 वसूल किये गये ।


श्रीमती पूनम कर्णवाल, अपर सिविल जज (प्रवर वर्ग) / ऐ०सी०जे०एम० न्यायालय सं०-1 द्वारा 165 फौजदारी के वाद, एवं 02 अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण कर अर्थ दण्ड के रूप में रू0 24830 वसूल किये गये।


श्री वीरेश चन्द्र, अपर सिविल जज (प्रवर वर्ग) / ऐसीजेएम न्यायालय सं०-2 द्वारा 236 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थ दण्ड के रूप में रू० 26600 वसूल किये गये एवं 01 एनआई एक्ट वाद का भी निस्तारण किया गया।

श्रीमती आचल कसाना, तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामपुर द्वारा 167 फौजदारी के वादों का निस्तारण अर्थ दण्ड 93400 वसूल किये गये एवं 01 एनआई एक्ट के वाद का निस्तारण किया गया।


श्री ब्रहमपाल सिंह, सिविल जज (प्रवर वर्ग) / त्वरित, द्वारा 228 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थ दण्ड के रूप में रू0 10050 वसूल किये गये एवं 03 अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया गया।

सुश्री इंदिरा दानू, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय शाहाबाद द्वारा 34 वाद अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया गया। सुश्री साधना सिंह, सिविल जज (अवर वर्ग) / त्वरित न्यायालय द्वारा 17 वाद अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण किया गया।


श्री आदर्श कुमार सिंह, सिविल जज (अवर वर्ग) / त्वरति (14 Fin) द्वारा 14 फौजदारी के वाद, 03 एनआई एक्ट एवं 03 अन्य प्रकृति के वाद का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 26 फौजदारी के वादों का निस्तारण कर अर्थदंण्ड के रूप में रू0 11230 वसूल किये।


कलेक्ट्रेट न्यायालयों एवं अन्य विभागों के विभिन्न प्रकार के 158210 मामलों का निस्तारण किया गया। समस्त बैंकों/टेलीफौन (बीएसएनएल) के बिल संबंधित प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 1190 वादों का निस्तारण कर रू0 95181208 का समझौता हुआ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रमेश कुशवाहा ने बताया कि लोक अदालत के दौरान कुल 162748 वादों का निस्तारण किया गया।

Bureau