June 23, 2025

कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया

 कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संबद्धता सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137़ वां स्थापना दिवस पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और मिठाई बांटकर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।


इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में कहा कि 136 वर्ष पूर्व जिन उद्देश्यों के साथ कांग्रेस की स्थापना की गई थी आज भी कांग्रेस उन्हीं नीतियों पर चलकर समानता, सामाजिक सद्भावना और देश की एकता और मजबूती के लिए कार्य कर रही हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद्चिन्हों पर चलकर विघटनकारी ताकतों के खिलाफ राहुल गांधी पदयात्रा कर देश को जोड़ने का काम कर रहें हैं जो आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।

  अपने अध्यक्षीय संबोधन में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में निर्णायक लड़ाई लड़ी गई और बाद में राष्ट्र के निर्माण में भी कांग्रेस ने अपनी भूमिका निभाई है। कांग्रेस केवल एक राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक आंदोलन और विचारधारा जिसके रग -रग में भारत बसा हैं।
   अन्य वक्ताओं में अरविंद बबलू, विजय नारायण तिवारी, राजकुमार सेन, अमीर चंद आर्य, मुन्नी देवी अहिरवार,वैभव बट्टा, मजहर अली, अशोक गुप्ता, हरीओम श्रीवास,राजकुमार फौजी, मुकेश सिंघल, वकील चौधरी, हजरत खान, शाहरुख खान, मनोज तिवारी,जगमोहन मिश्र, गिरजाशंकर राय, अमरनाथ माहौर, नूरउद्दीन ,रशीद मंसूरी, गौरव त्रिपाठी,रहीशउद्दीन,शैलेन्द वर्मा, वशीमउद्दीन ,प्रीति श्रीवास, पार्वती आदि ने विचार व्यक्त किए। 
  कार्यक्रम का संचालन भरत राय ने किया और अंत में नीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। 

)

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in